Verbs
Verb (क्रिया)
लगभग सभी क्रियाओं के चार रूप होते हैं. पहला रूप, दूसरा रूप, तीसरा रूप और चौथा रूप( अर्थात ing रूप).
किसी भी क्रिया क्रिया का चौथा रूप बनाना सबसे आसान है. क्रिया को सिर्फ ing लगाए और बन गया चौथा रूप. जैसे, go - going , read - reading , flow - flowing.
सिर्फ इतना ध्यान रहे कभी कभी ing लगाते वक्त स्पेलिंग में थोड़ा सा परिवर्तन होता है. जैसे, क्रिया के अंत में e हो तो e निकाल कर ing लगाते है. उदाहरण:- come+ing=coming,write+ing=writing,hide+ing=hiding.
इसी प्रकार क्रिया के आखिरी अक्षर केपूर्व यदि स्वर हो तो उस क्रिया में ing लगाते वक्त अंतिम अक्षर दो बार आता है. जैसे:- stop + ing= stopping, sit + ing= sitting, run + ing= running.
क्रिया के अंत में ie हो तो ie का y होता है.
और एक बात:- क्रिया के अंत में yहोने पर ing लगाते वक्त y को नही हटाया जाता. सिर्फ ing लगाया जाता है. जैसे, try + ing =trying, study + ing= studying, worry + ing= worrying, carry + ing = carrying
अब क्रिया के पहले( अर्थात मूल रूप से दूसरा और तीसरा रूप कैसे बनता है, यह देखेंगे.
1) क्रिया के पहले रुप से दूसरा रूप बनाने के लिए पहले रुप में ed यह प्रत्यय लगाया जाता है. दूसरा और तीसरा रूप बनाना इतना आसान है देखिए:-
start started started wash washed washed
finish finished finished rain rained rained
open opened finished pick picked rained
2) क्रिया के पहले रुप के अंत में e हो तो दूसरा व तीसरा रूप बनाते वक्त dलगाया जाता है.
like liked liked change changed changed
tire tired tired love loved loved
3)क्रिया के अंत में यदि y हो तो y का i कर के फिर ed लगाया जाता है. जैसे,
try tried tried study studied studied
cry cried cried carry carried carried
लेकिन y के पूर्व यदि स्वर हो( यानी a, e, i, o, या u) तो सिर्फ ed लगाया जाता है. जैसे
play- --played---played obey--obeyed--obeyed
4) क्रिया के पहले रुप के अंतिम अक्षर के पूर्व यदि एक स्वर हो ( ध्यान दें - एक स्वर) तो उसका दूसरा व तीसरा रूप करते वक्त अंतिम अक्षर की पुनरावृत्ति कर के ed लगाते है.
stop--stopped--stopped rob--robbed---robbed
लेकिन cook--cooked--cooked (cook में अंतिम अक्षर के पूर्व दो स्वर हैं)

It's good..
ReplyDeletePlease follow the website
ReplyDelete