Verbs

    

Verb (क्रिया)



अंग्रेज़ी वाक्य में आपको काल के अनुसार अथवा आवश्यकतानुसार क्रिया के योग्य रूप का प्रयोग करना पड़ता हैं किस परिस्थिति में क्रिया का कौन सा रूप प्रयोग में आता हैं, यह जानकारी जितनी आवश्यक है, उतना ही क्रिया के रूपों को बनाना आना भी ज़रूरी है. इसलिए आगे आने वाली जानकारी ठीक से याद होने तक बीच बीच में इसे पढ़ते रहें.

लगभग सभी क्रियाओं के चार रूप होते हैं. पहला रूप, दूसरा रूप, तीसरा रूप और चौथा रूप( अर्थात ing रूप).

किसी भी क्रिया क्रिया का चौथा रूप बनाना सबसे आसान है. क्रिया को सिर्फ ing लगाए और बन गया चौथा रूप. जैसे, go - going ,  read - reading ,  flow - flowing.

सिर्फ इतना ध्यान रहे कभी कभी ing लगाते वक्त स्पेलिंग में थोड़ा सा परिवर्तन होता है. जैसे, क्रिया के अंत में e हो तो e निकाल कर ing लगाते है. उदाहरण:- come+ing=coming,write+ing=writing,hide+ing=hiding.

इसी प्रकार क्रिया के आखिरी अक्षर केपूर्व यदि स्वर हो तो उस क्रिया में ing लगाते  वक्त अंतिम अक्षर दो बार आता है. जैसे:- stop + ing= stopping, sit + ing= sitting, run + ing= running.

क्रिया के अंत में ie हो तो ie का y होता है.

और एक बात:- क्रिया के अंत में yहोने पर ing लगाते वक्त y को नही हटाया जाता. सिर्फ ing लगाया जाता है. जैसे, try + ing =trying, study + ing= studying, worry + ing= worrying, carry + ing = carrying

अब क्रिया के पहले( अर्थात मूल रूप से दूसरा और तीसरा रूप कैसे बनता है, यह देखेंगे.

1) क्रिया के पहले रुप से दूसरा रूप बनाने के लिए पहले रुप में ed यह प्रत्यय लगाया जाता है. दूसरा और तीसरा रूप बनाना इतना आसान है देखिए:-

start started       started        wash      washed   washed

finish finished    finished     rain       rained     rained

open opened      finished      pick     picked      rained

2) क्रिया के पहले रुप के अंत में e हो तो दूसरा व तीसरा रूप बनाते वक्त dलगाया जाता है.

like  liked    liked     change   changed     changed

tire   tired     tired     love     loved    loved

3)क्रिया के अंत में यदि y हो तो y का i कर के फिर ed लगाया जाता है. जैसे,

try   tried    tried    study   studied    studied

cry   cried   cried   carry    carried    carried

लेकिन y के पूर्व यदि स्वर हो( यानी a, e, i, o, या u) तो सिर्फ ed लगाया जाता है. जैसे

play- --played---played          obey--obeyed--obeyed

4) क्रिया के पहले रुप के अंतिम अक्षर के पूर्व यदि एक स्वर हो ( ध्यान दें - एक स्वर) तो उसका दूसरा व तीसरा रूप करते वक्त अंतिम अक्षर की पुनरावृत्ति कर के ed लगाते है.

 stop--stopped--stopped       rob--robbed---robbed

लेकिन   cook--cooked--cooked (cook में अंतिम अक्षर के पूर्व दो स्वर हैं)



2 comments:

Powered by Blogger.