Pronoun सर्वनाम
It का प्रयोग
समय, तारीख, दिन, अंतर और मौसम के बारे में बोलते समय वाक्य के कर्ता के रूप में it का प्रयोग किया जाता है
उदहारण
1)It is 3.00 now.
अभी 3.00 बजे है.
2)Was it Wednesday yesterday?
क्या कल बुधवार था?
3)It is Sunday today.
आज रविवार है.
4)It was very cold yesterday.
कल बहुत ठंड थी.
5)It is my birthday tomorrow.
कल मेरी वर्षगांठ है.
It,यह सर्वनाम निर्जीव वस्तु, प्राणी, छोटे बच्चो के लिये प्रयोग किया जाता है.
उदहारण
1)If you sit on this chair, it will break.
It का प्रयोग कभी कभी व्यक्ति के बारे में बोलते समय भी किया जा सकता है.
उदहारण
Is that Rahul standing there?
No,it is Gan pat.
अव्यक्तिवायक(impersonal) क्रिया के कर्ता के रूप में It का प्रयोग किया जाता है.
1) बारिश हो रही है.
It is raining.
2) बर्फ गिर रही है.
It is snowing.
3) ओले गिर रहे है.
It is hailing.
Seem,Appear,Look,Sound,Occur to और Happen इन क्रियाओ के साथ कर्ता के रूप में it का प्रयोग किया जा सकता है
1)It seems that he won't come now.
ऐसा लगता है कि वह अब नही आएगा.
कुछ और क्रियाओं के साथ भी it का प्रयोग होता है.
1)It amazes me how you can do all this alone.
मुझे इसका बहुत अचरज होता है कि तुम अकेले इतना काम कैसे कर सकते हो?
It का प्रयोग यह और वह इन अर्थो में भी होता है
उदहारण
1) यह सच है.
It is true.
2) यह निश्चित है.
It is certain.
3) यह चमत्कार है.
It is a miracle.
कुछ क्रियाओ के साथ It का प्रयोग It+be+ क्रिया का तीसरा रूप
1) ऐसा कहते है कि स्त्रियाँ पुरुषों की अपेक्षा अधिक सहनशील है.
It is said that women are more tolerant than men.
Self/Selves अंत में होने वाले शब्द
यह शब्द स्वयं या स्वयं को इस अर्थ में प्रयोग किये जाते है.
self/selves अंत में होने वाले ये शब्द जब स्वयं इस अर्थ से कर्ता पर बल देने के लिये प्रयोग किये जाते है तब इनका प्रयोग कर्ता के बाद अथवा वाक्य के अंत में किया जाता है
उदहारण:-
1) राहुल स्वयं वहाँ गया.
Rahul himself went there/ Rahul went there himself.
2) यह मैंने खुद किया.
I did this myself/ I myself did this.
Each Other और Themselves का अंतर
1) Ram and Sham were talking to each other.
राम और शाम आपस में बात कर रहे थे.
2)Ram and Sham were talking to themselves.
राम और शाम स्वयं से ( राम राम से और शाम शाम से ) बात कर रहे थे.
वाक्य में एक से अधिक कर्ता हो तो उनका क्रम इस प्रकार होना चाहिये:- द्वितीय पुरुष कर्ता( you ) + तृतीय पुरुष कर्ता ( he / she/Ram/Sham..) + प्रथम पुरुष कर्ता (I /we).
अर्थात I and You कहने के बजाय You and I कहे.
I and Pravin कहने के बजाय Parvin and I कहें.
He , you and I कहने के बजाय You ,he and I कहें.
संबंधवाचक सर्वनाम (relative pronouns)
हिन्दी बोलते समय जो, जिसने, जिसको, जिसका ऐसे शब्द आप आवश्यकतानुसार प्रयोग करते है तब अंग्रेजी में इनके लिये किन शब्दो का प्रयोग करे यह अब देखना है इन शब्दों को संबधवायक सर्वनाम ( relative pronouns) कहते है. अंग्रेजी में संबंधवायक सर्वनाम निम्नानुसार है.
WHO
जब who यह शब्द संबंधवाचक सर्वनाम होता है तो उसका अर्थ जो, जिसने जिन्होने इस प्रकार होता है
उदहारण
राम ही अकेला लड़का है जो समय पर आता है.
Ram is the only boy who comes on time.
WHICH
which इस वाचक सर्वनाम का अर्थ who के समान ही होता है, यानी जो. लेकिन who और which में अंतर है. who का प्रयोग सामान्यतः सिर्फ मनुष्य के बारे में होता है. और which का प्रयोग निर्जीव वस्तु और प्राणी कै बारे में होता है. लेकिन प्राणियों के लिये who का प्रयोग भी किया जा सकता है.
उदाः यह एक ही वेबसाइट है जो मैंने नही पढ़ी है.
This is the only website which I have not read.
THAT
that यह शब्द संबधवाचक सर्वनाम हो तब इसका अर्थ who और which के समान ही होता है - यानी जो. और यह शब्द सजीव और निर्जीव दोनों के लिये प्रयोग किया जा सकता है.
उदाहरण
यह एक ही वेबसाइट है जो मैंने नही पढ़ी है.
this is the only website that I have not read.
who और which के स्थान पर कई बार उसी अर्थ में that का प्रयोग किया जा सकता है. लेकिन कभी कभी who और which के स्थान पर that का प्रयोग किया ही नही जा सकता. उसके बारे में आगे जानकारी आएगी.
WHOM
इस शब्द का प्रयोग जिसे, जिन्हें इस अर्थ में होता है. whom यह शब्द मनुष्यों के बारे में आता है. निर्जीव वस्तु और प्राणियों के बारे में इस अर्थ में which अथवा that का प्रयोग किया जाता है.
उदाहरण
राहुल ही अकेला विश्वसनीय मनुष्य है जिसे हम यह पूछ सकते है.
Rahul is the only reliable person whom we can ask this.
लेकिन हमेशा की बातचीत में whom के बजाय कई बार who अथवा that का प्रयोग किया जाता है. लेकिन संबधसूचक अव्यय (यानी for, by, from वगैरह ) के बाद who अथवा that नही आते है. तब सिर्फ whom का प्रयोग होता है.
उदहारण
कक्षा में 8० विद्यार्थी है,जिनमें से 35 लड़कियाँ है
There are 80 students in the class of whom 35 are girls.
नोट:- जिसे, जिसका के लिये अंग्रेजी में whom यह शब्द आता है ऐसा अभ हमने देखा. लेकिन कभी कभी जिसे, जिसको के लिये सिर्फ who का प्रयोग करना होता है. जैसे, मुझे, मुझको के लिये अक्सर me आता है, लेकिन प्रसंगानुसार I का प्रयोग भी करना पड़ता है.
उदाहरण
राम ही एक लड़का है जिसको यह मालूम है.
Ram is the only boy who knows this.
WHOSE
इस शब्द का प्रयोग जिसका, जिसकी, जिसके, जिनके इस अर्थ में होता है.
उदाहरण
यह वेबसाइट एक मनुष्य के बारे में है, जिसका जीवन धैर्य का जीवंत उदाहरण है.
This website is about a man whose life is a living example of patience.
whose यह शब्द अधिकतर सजीवो के लिये प्रयोग किया जाता है, लेकिन निजीवो के लिये भी इसका प्रयोग संभव है इस अर्थ में निर्जीवों के बारे में दूसरा पर्याय of which है.
उदाहरण
हमने ऐसी रेलगाड़ी से यात्रा की जिसकी गति 3०० किमी प्रतिघंटा थी.
We travelled by a train whose speed was 300 kmph.
We travelled by a train the speed of which was 300 kmph.
No comments