Parts Of Speech: Verb

 4. Verb (क्रिया)



कुल आठ शब्द भेदो में से क्रिया यह आपका सबसे ज्यादा परिचित प्रकार है. क्रिया यह शब्द अनेक बार आया है किसी भी वाक्य में कौन सा शब्द क्रिया है यह बताना तो मुश्किल नही है.

जाना, आना, खाना, पीना, बोलना, दौड़ना, लिखना पढ़ना ये शब्द क्रियाएँ है इन शब्दों से क्रिया व्यक्त होती है ऐसे क्रिया दर्शाने वाले शब्दो को क्रिया कहते है.

उदहारण
come,go,sit,stand,learn,open,close,sell.

5.Adverb (क्रिया विशेषण)

क्रियाविशेषण इस शब्द की आधी व्याख्या क्रियाविशेषण इस शब्द से स्पष्ट है. क्रिया के बारे में विशेष जानकारी देने वाले शब्द यानी क्रिया - विशेष  -  ण.

हम अगर कहें कि वह पढ रहा है तो इस वाक्य में पढ़ने की क्रिया कैसी हो रही है यह हमने नही बताया. लेकिन यदि हम कहें कि वह जोर से पढ़ रहा है तो यहाँ पढ़ने की क्रिया कैसी हो रही है यह भी बताया है. क्रिया के बारे में जानकारी बताने वाले ये शब्द क्रिया विशेषण है

उदहारण

क्रिया विशेषण को रेखांकित किया गया है

1.This is very good website.

2.He is reading quite clearly.

6.Preposition (संबंधवाचक अव्यय)

हमसे कोई कहे कि टेबल किताब है तो हिन्दी आने के बावजूद वाक्य का अर्थ हमारी समझ में नहीं आएगा क्योंकि टेबल और किताब के बीच में क्या संबंध है यह इस वाक्य में नही बताया गया है. लेकिन कहने वाला अगर कहे कि टेबल पर किताब है तो वाक्य अर्थपूर्ण हो जाएगा क्योंकि यहाँ टेबल और पुस्तक इनमें क्या संबंध है यह दर्शाया गया है संबंध अव्यय यानी संक्षेप में संबंध दर्शाने वाला शब्द ऊपर, नीचे बीच में पीछे, आगे,

ये शब्द संज्ञा अथवा सर्वनाम का वाक्य के दूसरे शब्द से संबंध दर्शाते है

7.Conjunction (समुच्चय बोधक अव्यय)

समुच्चय बोधक अव्यय की व्याख्या बहुत ही आसान है. समुच्चय बोधक अव्यय यानी जोड़ने वाला शब्द.

और यह हिंदी का सबसे सामान्य जोड़ने वाला शब्द है. ऐसा शब्द जो वाक्यों को अथवा शब्दों को जोड़ता है उसे समुच्चय बोधक अव्यय कहते है

उदहारण

and,but,because,so,or,that

8. Interjection (विस्मयादिबोधक अव्यय)

अरे! अरेरे! अरे वाह! शाबाश! ये विस्मयादिबोधक अव्यय के उदहारण है इन शब्दो का हम अचानक प्रयोग नही करते है इन शब्दों के बारे में ऐसा कभी नही होता कि हमने आज तय कि कल दोपहर को ठीक12 बजे अरे वाह कहना है और समय पर वैसा वह कह दिया

तो विस्मयादिबोधक अव्यय यानी कैसे शब्द यह आपकी समझ मे आ गया होगा.
 

 उदहारण
Alas! Ah! Hurry!Ouch!




No comments

Powered by Blogger.