How to make Sentences in easy way

 Rule 1



प्रश्नवाचक शब्द + do you think / does he think वगैरह + कयनवाचक वाक्य ?

उदहारण

1. क्या तुम्हे ऐसा लगता है कि वह स्वार्थी है?

Do you think he is selfish?

2. वह स्वार्थी है ऐसा तुम्हे क्यों लगता है?

पहले वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द नही था. इस वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द है इसलिये यह वाक्य अब प्रश्नवाचक शब्द से शुरू होगा और रचना ऊपर की ही रहेगी

Why do you think he is selfish?

3. क्या तुम्हे ऐसा लगता है कि मैं मूर्ख हूँ?

Do you think I am fool?

4. क्या तुम्हे ऐसा लगता है कि वह सच बोल रहा है?

Do you think  he is speaking the truth?

5. क्या तुम्हे ऐसा लगता है कि तुम यह कर सकोगे?

Do you think you will be able to do this?

Rule 2

एक छोटा वाक्य + प्रश्नवाचक शब्द + to + क्रिया का पहला रूप

यह एक उपयुक्त रचना है. नीचे के उदहारणों से इसका प्रयोग स्पष्ट होगा.

उदहारण

1. अब क्या करना है अब क्या करे मुझे नही मालूम.

I do not know what to do this.

2. यह कैसे करे मै भूल गया हूँ.

I have forgotten how to do this.

3. अपना मुहँ कब बंद करे यह हमें मालूम होना चाहिये.

We should known when to shut up (our mouth).

4. दुकान में इतनी तरह के शर्ट थे. मेरी समझ में नही आ रहा था कि मै कौनसा लूँ.

There were so many types of shirts in the shop , I did not know which to buy.

5. मै नही जानता कहाँ से शुरू करूँ.

I do not known where to start (from).

Rule 3

कर्ता + need to + क्रिया का पहला रूप

कोई क्रिया करने की जरूरत है, करनी चाहिये ऐसा अर्थ व्यक्त करने के लिये need to का प्रयोग किया जाता है.

उदहारण

1. हमे ज्यादा मेहनत से काम करने की जरूरत है.

We need to work harder.

2. तुम्हे अपने नाखून काटने चाहिये.

You need to cut your nails.

3. उसकी ईमानदारी की तारीफ की जानी चाहिये.

His honesty needs to be praised.

(यह वाक्य passive voice का होने से यहाँ be और क्रिया का तीसरा रूप आया है )

5. हमें उसकी ईमानदारी की तारीफ करनी चाहिये.

We need to praise his honesty.

6. यह काम जल्दी से पूरा किया जाना चाहिये.

This job needs to be finished as early as possible.

Rule 4


हिंदी में हम कभी कभी दो क्रियाएँ निमनानुसार एक के बाद एक प्रयोग करते है जैसे मै उसे कल जाकर मिलता हूँ/ वह मेरे पास आकर बैठा.

ऐसे समय अग्रेजी में साधारणतः क्रिया + and  + क्रिया इस तरह बोला जाता है.
देखिए

1. मै उसे कल जाकर मिलूंगा.

I will go and meet him tomorrow.

2. वह मेरे पास आकर बैठा.

He will came and sat beside me.

अंग्रेजी में जब इस तरह दो क्रियाएँ एक के बाद एक प्रयोग की जाती है तब उन दोनों के रूप एक ही होते है. जैसे उक्त पहले वाक्य में go तथा meet दोनो पहल रूप है. दूसरे वाक्य में came और sat दोनो दूसरे रूप है

उदहारण

3. तुम उससे जाकर क्यों नही मिलते?

Why do not you go and meet him?

4. तुम बच्चे बाग में जाकर क्यों नही खेलते?

Why do not you boys go and play in the garden?

5. मै अभी जाकर थोड़ी साबिजयाँ लाता हूँ.

I will just go out and bring some vegetables.

Rule 5


कर्ता + क्रिया + ( किसका इस प्रश्न का उत्तर) + संज्ञा.....

अंग्रेजी में इस रचना का प्रयोग तब किया जाता है जब हम किसी ऐसी हुई ( अथवा न हुई ) क्रिया के बारे में बात करते है. जो क्रिया साधारणतः कर्ता ने स्वयं जानबूझ कर नही की होती.

उदहारण

1. मेरी जबान जल गई.

I       burnt        my                     tongue.

कर्ता + क्रिया + किसकी का उत्तर + संज्ञा

(इस अंग्रेजी वाक्य का अर्थ मैने अपनी जबान जलाई ऐसा भी हो सकता है. ऐसा अर्थ कोई नही निकालेगा, क्योंकि आम तौर पर लोग अपनी जबान नही जलाते )

2. दुर्घटना में उसका पाँव टूट गया।

He broke his leg in an accident.

3. उसके हाथ में मोच आ गई.

He sprained his hand.

4. उसकी नौकरी चली गई.

He lost his job.

5. उसकी नौकरी क्यों गई?

Why did he lose his job?

6. तुम्हारे हाथ मे मोच कैसे आई?

How did you sprain  your hand?

7. तुम्हारी कमीज कैसे फट गई?

How did you tear your shirt ?

8. उस कील पर मेरी कमीज फट गई?

I tore my shirt on that nail.

9. तुम्हारे पैर में ठोकर कैसे लगी?

How did you stub your keys here.

Rule 10

प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर्म

निम्नलिखित वाक्य देखिए.

1. मैंने उसे पत्र लिखा.

I wrote him a letter.

2. मैंने उसे कुछ पैसे उधार दिये.

I lent her some money.

उक्त दोनो वाक्यों में से हरेक में दो कर्म है. पहले वाक्य में him और  letter कर्म है. दूसरे वाक्य में her और some money कर्म है. him और her को व्याकरण में अप्रत्यक्ष कर्म कहते है और a letter और some money को प्रत्यक्ष कर्म कहते है. प्रत्यक्ष कर्म सामान्यतः क्या इस प्रश्न का उत्तर होता है और अप्रत्यक्ष कर्म सामान्यतः किसको, किसे इस प्रश्न का उत्तर होता है. वाक्य में दो कर्म होतो अक्सर अप्रत्यक्ष कर्म का पहले और प्रत्यक्ष कर्म का बाद में प्रयोग किया जाता है. और दूसरी तरह से यानी पहले प्रत्यक्ष कर्म का प्रयोग करना हो तो प्रत्यक्ष कर्म के बाद संबंधसूचक अव्यय आता है और उसके बाद अप्रत्यक्ष कर्म रचना देखे.

कर्ता + क्रिया + अप्रत्यक्ष कर्म + प्रत्यक्ष कर्म. अथवा
कर्ता + क्रिया + प्रत्यक्ष कर्म + संबंध सूचक अव्यय + अप्रत्यक्ष कर्म.

(इस रचना में अधिकतर to और for यह संबधसूचक अव्यय आते है)

1. मैंने उसे पत्र लिखा.

I wrote him a letter.

(कर्ता + क्रिया + अप्रत्यक्ष कर्म + प्रत्यक्ष कर्म )

I wrote a letter to him.

(कर्ता + क्रिया + प्रत्यक्ष कर्म + संबंधसूचक अव्यय+ अप्रत्यक्ष कर्म)


No comments

Powered by Blogger.