Interrogative words


Interrogative words प्रश्नवाचक शब्द



अंग्रेज़ी में प्रशवाचक वाक्य सहायक क्रिया से कब शुरू होता है यह हमने देखा. अब प्रश्नवाचक शब्द से शुरु होने वाले वाक्य हम देखेंगे. उससे पहले हम अंग्रेज़ी के प्रश्नवाचक शब्दो की एक सूची बना लेगे. फिर इन सभी प्रश्नवाचक शब्दो का प्रयोग करके वाक्य बनाएंगे.

प्रश्नवाचक शब्द:

what ( क्या)
when( कब)
where( कहाँ)
why( क्यों)
how( कैसे)
who( कौन, किसने)
whom( किसे, किसको)
whose( किसका)
which( कौन सा)
how many( कितने)
how much( कितना)

प्रश्नवाचक शब्दो से प्रारंभ होने वाले प्रश्नवाचक वाक्यों की सामान्य रचना:

प्रश्नवाचक शब्द + ( नाम ) + सहायक क्रिया + कर्ता + क्रिया + ........?

इस रचना में प्रश्नवाचक शब्द के बाद कोष्ठक मे लिखा हुआ दिखाई दे रहा है इसका मतलब है कि प्रश्नवाचक शब्द के साथ कभी कभी नाम हो सकता है:  जैसे, कौन सी किताब, किसका लड़का, कितने लड़के इस तरह अगर हम पूछे तो किताब, लड़का, लड़के, ये शब्द नाम है.

तब यह नाम अंग्रेजी वाक्य में प्रश्नवाचक शब्द के साथ ही आएगा, यह नाम वाक्य में हमेशा नही होगा, लेकिन यदि हो तो वह अंग्रेज़ी वाक्य में किस स्थान पर होगा, यह दर्शाने के लिए नाम का इस रचना में उल्लेख किया गया है

अब निम्नलिखित वाक्य का अच्छी तरह से अध्ययन कर इन वाक्यो को फिर से अंग्रेजी में खुद बनाए.

What (क्या)

1) तुम्हे क्या अच्छा लगता है?

    What do you like?
2) उसे क्या अच्छा लगता है?

  What did you like?

3) तुम्हे क्या अच्छा लगा?

   What did you like?

4) वह मेरे पीछे मेरे बारे में क्या कहता है?

   What does he say about me behind my back?

5) तुम क्या कर रहे हो?

   What are you saying?

6) यह कुर्सी यहाँ क्या कर रही है?

  What is this chair doing here?

7) तुम क्या सुझा रहे हो?

   What are you suggesting?

8) इस शब्द का क्या मतलब होता है?

   What does this world mean?

9) तुम क्या करते हो?

   What do you do?

10) वह क्या करता है?

   What does he do?

वाक्य 9 और 10 में करना यह क्रिया है. इसलिए दोनोअंग्रेजी वाक्यों में क्रिया की जगह पर  do  आया है. और दोनो वाक्यों का काल सामान्य वर्तमान काल होने के कारण कर्ता के अनुसार सहायक क्रिया के स्थान पर do /does आय। है

11) तुम क्या ढूँढ रहे हो?

    What are you looking for?

12) तुम अब क्या करोगे?

     What will you do now?

13) उसने तुम्हे क्या बताया?

    What did he tell you?

14) तुमने उसे क्या बताया?

     What did you tell him?

15) वह क्या कर रहा होगा?

यह वाक्य अपूर्ण भविष्यकाल  का है . अपूर्ण भविष्यकाल में हम will be का प्रयोग करते है. will be यानी दो शब्द. और जैसे हमने पहले सीखा है प्रश्नवाचक वाक्य में कर्ता से पहले सहायक क्रिया के स्थान पर एक ही शब्द आता है.

उसी तरह प्रश्नवाचक शब्द से प्रारंभ होने वाले प्रश्नवाचक वाक्य में भी कर्ता से पहले एक ही शब्द आता है और बचे हुए शब्द कर्ता के बाद आते है. अर्थात उपयुक्त वाक्य अंग्रेज़ी में बनाते समय कर्ता से पहले will और कर्ता के बाद बचा हुआ शब्द be आएगा.( बचे हुए शब्द एक से अधिक हो तो वे सभी कर्ता के तुरंत बाद आएंगे). अब उपयुक्त वाक्य अग्रेजी में किस तरह होगा यह देखिये:

What will he be doing?

16) तुम कल इस समय क्या कर रहे होगे?

   What will you be doing this time tomorrow?

17) उसने क्या किया होगा?

    What will he have done?

यहाँ कर्ता  he होने के बावजूद have के बजाय has नही आएगा. क्योंकि यह पूर्ण भविष्यकाल का वाक्य है. पूर्ण भविष्य काल में कर्ता कोई भी हो, will have का ही प्रयोग किया जाता है. और उपयुक्त वाक्य में have यह will have का हिस्सा है. सिर्फ यह की कर्ता से पहले सहायक क्रिया के स्थान पर दो शब्द नही आते, इसलिए हमने have को कर्ता के बाद लिखा.




5 comments:

Powered by Blogger.